18 जुलाई को आएगी ₹2000 की किस्त! PM Kisan 20th Instalment पाने के लिए अभी करें ये 6 जरूरी काम

PM Kisan 20th Instalment का इंतजार देश के करोड़ों किसानों को बेसब्री से है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Yojana) के तहत हर साल किसानों को ₹6,000 की सहायता राशि सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है। यह राशि तीन किस्तों में DBT के माध्यम से ट्रांसफर होती है। अब सभी की निगाहें PM Kisan 20th Instalment पर टिकी हैं, जो जल्द ही किसानों के खातों में ट्रांसफर की जाएगी।

WhatsApp Channelp Join Now
Telegram Group Join Now

लेकिन ध्यान दें, इस बार किस्त पाने के लिए कुछ ज़रूरी कार्यों को पूरा करना अनिवार्य है। अगर आपने ये काम नहीं किए, तो आपकी ₹2,000 की किस्त अटक सकती है।

PM Kisan 20th Instalment के लिए ज़रूरी 6 काम:

  1. ई-केवाईसी (e-KYC):
    • OTP आधारित e-KYC वेबसाइट पर करें: pmkisan.gov.in
    • बायोमेट्रिक e-KYC के लिए नजदीकी CSC केंद्र पर जाएं।
  2. आधार-बैंक लिंकिंग:
    • बैंक खाते से आपका आधार जुड़ा होना चाहिए, नहीं तो किस्त नहीं मिलेगी।
  3. बैंक विवरण जांचें:
    • IFSC कोड और खाता नंबर में कोई गलती न हो।
  4. भूमि रिकॉर्ड सुधारें:
    • भूलेख में त्रुटि होने पर लोकल अधिकारी से सुधार कराएं।
  5. लाभार्थी सूची में नाम जांचें:
    • वेबसाइट पर जाएं और “लाभार्थी सूची” में अपना नाम देखें।
  6. मोबाइल नंबर अपडेट करें:
    • OTP और जानकारी पाने के लिए सही नंबर अपडेट रखें।

किस दिन आएगी PM Kisan 20th Instalment?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 18 जुलाई 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के मोतिहारी से PM Kisan 20th Instalment जारी कर सकते हैं। हालांकि, सरकार की ओर से अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

इसलिए किसान भाईयों से निवेदन है कि ऊपर बताए गए सभी जरूरी कार्य समय रहते पूरा कर लें, ताकि ₹2000 की अगली किस्त बिना रुकावट सीधे खाते में पहुंचे।