PM Kisan Yojana 2025: आवेदन करें, स्टेटस चेक करें और पाएं ₹6000 की 3 किस्तें – जानिए कैसे

भारत सरकार द्वारा शुरू की गई PM Kisan Yojana वर्ष 2019 से अब तक करोड़ों किसानों के लिए एक वरदान साबित हुई है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता देना है। PM Kisan Samman Nidhi Yojana के तहत हर पात्र किसान को सालाना ₹6000 की मदद तीन किस्तों में ₹2000-₹2000 की दी जाती है, और वो भी सीधे उनके बैंक खाते में।

WhatsApp Channelp Join Now
Telegram Group Join Now

PM Kisan Yojana कैसे करती है मदद?

इस योजना में सरकार हर चार महीने पर पात्र किसानों को ₹2000 की किस्त डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से उनके बैंक अकाउंट में भेजती है। यह मदद खेती से जुड़ी आवश्यकताओं को पूरा करने में किसानों के लिए बड़ी राहत है।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana के अंतर्गत किसानों को योजना से जुड़ने के लिए कोई बिचौलिया नहीं चाहिए, बल्कि वो खुद ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2025 के लिए पात्रता

अगर आप PM Kisan Samman Nidhi Yojana का लाभ लेना चाहते हैं, तो निम्नलिखित पात्रताएँ ज़रूरी हैं:

  • आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए।
  • किसान के पास कृषि योग्य भूमि होनी चाहिए।
  • किसान का नाम भूमि रिकॉर्ड्स (Land Records) में दर्ज होना चाहिए।

पहले इस योजना का लाभ केवल उन किसानों को मिलता था जिनके पास 2 हेक्टेयर तक की भूमि थी, लेकिन 1 जून 2019 से यह सीमा हटा दी गई है। अब सभी भूमिधारक किसान इस योजना के लाभार्थी बन सकते हैं।

जरूरी दस्तावेज़ – PM Kisan Yojana Documents

  • आधार कार्ड (मोबाइल नंबर लिंक होना चाहिए)
  • पैन कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक खाता विवरण
  • खसरा खतौनी या भूमि का रिकॉर्ड
  • ऋण पुस्तिका (यदि हो)

PM Kisan Yojana 2025 की किश्तें

  • 19वीं किश्त – 24 फरवरी 2025
  • 20वीं किश्त – 5 जुलाई 2025

कैसे करें आवेदन?

आप PM Kisan Samman Nidhi Yojana के लिए ऑनलाइन आवेदन pmkisan.gov.in वेबसाइट से कर सकते हैं या नजदीकी CSC सेंटर से सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

मोबाइल ऐप डाउनलोड करें:
Google Play Store लिंक

हेल्पलाइन नंबर:
155261 / 011-24300606


निष्कर्ष:

PM Kisan Samman Nidhi Yojana हर किसान के लिए एक महत्वपूर्ण योजना है, जो उन्हें साल भर में ₹6000 की आर्थिक सहायता देती है। यदि आप पात्र हैं, तो आज ही आवेदन करें और सरकारी मदद का पूरा लाभ उठाएं। यह योजना खेती को सशक्त बनाने की दिशा में भारत सरकार का एक ठोस कदम है।

Leave a Comment